राष्ट्रवाणी: Gmail ने एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कोड को कॉपी करने के लिए एक नया ‘Copy Code’ शॉर्टकट पेश किया है। जीमेल ने एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर नया शॉर्टकट जोड़ा। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कोड कॉपी करना हुआ अब आसान।

ईमेल खोले बिना सीधे कोड कॉपी कर सकेंगे यूजर्स। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Gmail में कोड कॉपी करने के लिए नया शॉर्टकट जोड़ा जाएगा।

गूगल को लेकर खबर है कि उसने जीमेल में नया “Copy code” शॉर्टकट शामिल किया है, जिसे 2-फेक्टर ऑथेंटिकेशन कोड्स को कॉपी करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस अपडेट के साथ यूजर्स जीमेल के इनबॉक्स से ईमेल को ओपन किए बगैर ही वेरिफिकेशन कोड को कॉपी कर सकते हैं। गूगल Messages में यूजर्स को ऐसी सर्विस पहले से मिल रही है।

Copy कोड का यह नया ऑप्शन Gmail की Android और iOS एप के लेटेस्ट वर्जन में देखने को मिला है। यह शॉर्टकट फिलहाल Gmail के Web वर्जन में एड नहीं किया गया है। जीमेल के नए कॉपी कोड फीचर के बारे में जानकारी 9to5Google के जरिए सामने आई है।

Gmail अपने टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इमेल के कोड कॉपी करने के लिए इस बटन को लेकर आया है। फिलहाल यह एंड्रॉयड और आईओएस के लेटेस्ट एप के साथ रोलआउट किया गया है। Gmail के Android वर्जन 2026.09.07.x और Gmail की iOS एप वर्जन 6.0.260907 में इस फीचर को पेश किया गया है।

फिलहाल वेब वर्जन में यह फीचर नहीं है। ईमेल प्रीव्यू के दौरान यूजर्स को पिल-शेप का कॉपी कोड बटन दिखाई देगा। कोड कॉपी करने के लिए यूजर्स को ईमेल ओपन नहीं करना होगा।

इससे पहले वेरिफिकेशन मेल में आने वाले कोड को कॉपी करने के लिए यूजर्स को ईमेल ओपन करनी होती थी। यूजर्स सीधे कोड कॉपी कर वेबसाइट या एप में पेस्ट कर वेरिफिकेशन कंपलीट कर सकते हैं। Copy Code बटन को यूजर्स की सहूलियल के लिए लाया गया है, जो two-factor authentication प्रोसेस को फास्ट करेगा।

इससे पहले यूजर्स को ईमेल ओपन कर मैनुअली ओटीपी कोड को कॉपी करना पड़ता था, जिससे उनका काफी समय खर्च होता था। एंड्रॉयड एप्स में सीधे गूगल मैसेज के एसएमएस नोटिफिकेशन से वेरिफिकेशन कोड को सीधे कॉपी करने का भी ऑप्शन भी यूजर्स को ऑफर करता है। गूगल ने हाल ही में Gmail में कई फीचर भी शामिल किए हैं।

इनमें लाइव सर्च, चैट शामिल हैं। इसके साथ ही Gmail के Gemini-पावर्ड Help Me Write फीचर जुलाई से उपलब्ध है, जिसकी मदद से यूजर्स एआई जेनरेटेड ईमेल या रिप्लाई लिखवा सकते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version