राष्ट्रवाणी: Itel ने अपना लेटेस्ट फीचर फोन ACE 4 Shine भारतीय बाजार में ₹1,059 में लॉन्च किया है। इसमें 1.77-इंच डिस्प्ले, 1000mAh बैटरी, टाइप-C चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Itel ACE 4 Shine भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां 1.77-इंच QQVGA डिस्प्ले और 1000mAh की बैटरी टाइप-C चार्जिंग, डुअल सिम और नौ भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भारत में कीमत मात्र ₹1,059, तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

Itel ने अपना लेटेस्ट फीचर फोन ACE 4 Shine इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। यह फोन फिजिकल कीबोर्ड, ड्यूल सिम सपोर्ट और बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में उतारा गया है। आइटेल के इस फोन में कंपनी ने 1.77-इंच का QQVGA कलर डिस्प्ले दिया है।

इसके साथ ही फोन में 1,000mAh की बैटरी और टाइप-C चार्जिंग सेटअप दिया गया है। आइटल ने दावा किया है कि यह फोन सिंगल चार्ज में 8 दिनों की बैकअप और 8.3 घंटे का टॉक टाइम ऑफर करेगा। itel ACE 4 Shine फीचर फोन में कंपनी ने रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस एफएम, ब्लूटूथ, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग के साथ-साथ नौ भारतीय भाषा का सपोर्ट दिया है।

इस फोन को UNISOC SC6533G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। itel ACE 4 Shine स्मार्टफोन को भारत में 1,059 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फीचर फोन को ब्लैक, मैजिक ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में लाया गया है।

itel ACE 4 Shine फोन में 1.77-इंच का QQVGA कलर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 128×160 पिक्सल है। इस फोन में कंपनी ने कर्व्ड बॉडी और टेक्स्चर फिनिश और रेडिएंट कीपैड दिया गया है। आइटेल के इस फोन में लार्ज-फ्रंट डायलर दिया गया है।

इस फीचर फोन में 1000 mAh की बैटरी और चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट दिया है। कनेक्टिविटी के लिए ACE 4 Shine फोन में डुअल सिम और 900/1800MHz बैंड 2G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में ब्लूटूथ, वायरलेस FM के साथ रिकॉर्डिंग और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है।

इस फोन में हिंदी, गुजराती, तेलुगू, पंजाबी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली जैसी भारतीय भाषा का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही फोन में ऑटो रिकॉर्डिंग के साथ एसओएस फीचर भी मिलता है। यूजर्स फोन में 500 कॉन्टैक्ट को फोटो के साथ सेव कर सकते हैं।

आइटेल के लेटेस्ट फीचर फोन में UNISOC SC6533G प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4MB की रैम और 8MB की स्टोरेज मिलती है। इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके साथ ही फीचर फोन में म्यूजिक और वीडियो प्लेयर, एफएम, फाइल मैनेजर, कैलेंडर, अलार्म, कैलकुलेशन, टॉर्च और कार्लकेयर का सपोर्ट भी दिया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version