राष्ट्रवाणी: न्यूज,जशपुरनगरः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के 10 वषÊय ऋतिक यादव के बोन मैरो ट्रांसप्लांट सहित आवश्यक उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत 18 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। गंभीर बीमारी से जूझ रहे ऋतिक के उपचार के लिए मिली इस स्वीकृति से परिवार को बड़ी राहत मिलेगी।

अब कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित अस्पताल में ऋतिक के उपचार का रास्ता आसान होगा। ऋतिक यादव, पिता मेघनाथ यादव जशपुर जिले के निवासी हैं। ऋतिक के उपचार पर होने वाले भारी खर्च को देखते हुए परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर आर्थिक सहायता मांगी थी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 18 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इस सहायता से परिवार को ऋतिक के महंगे उपचार का खर्च वहन करने में मदद मिलेगी। ऋतिक का उपचार कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित नीजि चिकित्सालय में किया जाएगा।

बोन मैरो ट्रांसप्लांट गंभीर बीमारियों के उपचार की एक महत्वपूर्ण और खचली प्रक्रिया है। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत आर्थिक सहायता ऋतिक के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का उद्देश्य पात्र मरीजों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी जरूरतमंद मरीज का इलाज प्रभावित न हो।

ऋतिक के उपचार के लिए 18 लाख रुपये की स्वीकृति इसी दिशा में महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिए सहायता उपलब्ध कराने से परिवारों को कठिन परिस्थितियों में संबल मिल रहा है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया जरूरतमंद लोगों की समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का माध्यम बना है।

ऋतिक के परिजनों ने भी यहीं पहुंचकर उपचार के लिए सहायता मांगी थी। सहायता राशि स्वीकृत होने से परिवार को अपने बच्चे के बेहतर उपचार की उम्मीद मिली है। परिजनों ने ऋतिक के इलाज के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version