09 अप्रैल 2026। नया रायपुर के पलौद क्षेत्र में गुरुवार सुबह नहर में नहाने गई तीन बहनों में से एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची लापता हो गई। यह नहर गंगरेल से पलौद अभनपुर होकर लवन की ओर बहती है। नहर पलौद और गनौद के बीच से होकर बहती है।

गंगरेल से दो दिन पहले ही पानी छोड़ा जा रहा है इससे पानी का बहाव काफी तेज है। इसमें संतुलन खोने से यह हादसा हुआ। तीसरी बहन को लेकर दोनों का रो रोकर बुरा हाल है। लापता बच्ची सेजबहार गाँव की रहने वाली है, जो अपनी बुआ के घर छुट्टी मनाने गई थी। सूत्रों के अनुसार, तीनों बहनें सुबह नहर में नहाने गई थीं। नहाने के दौरान अचानक बहाव में आने से तीनों बहनों को खतरा हुआ। नहर में मौजूद अन्य महिलाएं तुरंत बचाव में आई और दो बहनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, 13 वर्षीय बच्ची बहाव में बह गई और अभी तक लापता है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर तुरंत नहीं पहुंच सकीं। इस वजह से बचाव और खोज कार्य में देरी हुई। परिवार और स्थानीय लोग नाबालिग को खोजने के प्रयास में जुटे हैं। आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी भी खोज में मदद कर रहे हैं। परिजनों की माने तो बच्ची का पता लगाने के लिए नहर के दोनों किनारों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version