नई दिल्ली: पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बीआरएस से निलंबित की गई के कविता ने आज हैदराबाद में पार्टी और एमएलसी पद छोड़ने का एलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा निलंबन पूरे बीआरएस को नियंत्रित करने की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने अपने चचेरे भाई हरीश राव और संतोष राव पर भी गंभीर आरोप लगाए। दोनों पर हमला तेज करते हुए उन्होंने कहा कि चचेरे भाई हरीश राव और संतोष राव के भ्रष्टाचार के कारण केसीआर के खिलाफ सीबीआई जांच हो रही है।

इस दौरान कविता ने अपने भाई रामा राव को दोनों से बचकर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चचेरे भाई शुभचिंतक नहीं हैं। साथ ही निलंबित बीआरएस नेता ने पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर राव से अनुरोध किया कि वे अपने आसपास क्या हो रहा है, इस पर नजर रखें।

आगे उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद से मैं विभिन्न मुद्दों के लिए लड़ रही हूं। जब मेरे खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया गया, तब भाई रामा राव ने मेरा साथ नहीं दिया। इस्तीफे का एलान करते हुए के कविता ने पार्टी प्रमुख और पिता केसीआर और भाई केटी रामाराव के साथ संबंधों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी और आलोचक चाहते हैं कि हमारा परिवार बिखर जाए।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version