पटना. निर्वाचन आयोग ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कथित तौर पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने और दो स्थानों पर मतदाता के रूप में पंजीकृत होने के लिए नोटिस जारी किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री के पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं और पूछा कि सिन्हा के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई.

एक अधिकारी ने बताया, “सिन्हा को कथित तौर पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने के लिए नोटिस दिया गया है. उनसे पूछा गया है कि उनके पास दो मतदाता पहचान पत्र क्यों हैं.” विपक्ष के नेता यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया, “विजय कुमार सिन्हा दो जिलों के दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से मतदाता हैं. उनका नाम लखीसराय के लखीसराय विधानसभा क्षेत्र और पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा सीट में भी है.” रविवार को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा उपमुख्यमंत्री को जारी एक पत्र में, सिन्हा से दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकृत होने और दो पहचान पत्र रखने के लिए 14 अगस्त तक जवाब मांगा गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version