उधमपुर. छत्तीसग­ढ़ में तैनात आईटीबीपी की एक बटालियन को बृहस्पतिवार को बल की सर्वश्रेष्ठ माओवाद रोधी इकाई चुना गया. इसने दो नक्सली कमांडर को मार गिराया था और मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने के केंद्र के वादे के मुताबिक स्थानीय लोगों से जुड़ने के लिए कल्याण योजनाओं की शुरुआत की थी. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 27वीं बटालियन छत्तीसग­ढ़ के मोहला-मानपुर-अंबाग­ढ़ चौकी जिले में है. यह महाराष्ट्र के ग­ढ़चिरौली जिले से सटा हुआ है.

इसे इस साल अगस्त में हुई एक भीषण मुठभेड़ में दो नक्सली कमांडरों (राज्य क्षेत्रीय समिति सदस्य विजय रेड्डी और राजनांदगांव कांकेर बॉर्डर (आरकेबी) प्रभाग सचिव लोकेश सलामे को मार गिराने के लिए पहचान मिली थी. पिछले दो सालों में बटालियन ने ऐसे अभियान भी किए, जिनमें इलाके के नौ शीर्ष माओवादी नेता मारे गए. साथ ही कई कैडर और ओवर-ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार किए गए और कइयों ने आत्मसमर्पण किया. अधिकारियों ने बताया कि आईटीबीपी के महानिदेशक प्रवीण कुमार ने यहां हुए एक समारोह में 27वीं बटालियन के जाने वाले कमांडेंट विवेक कुमार पांडे और नए कमांडर बी पी बदया को प्रतिष्ठित ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र सौंपा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version