कांकेर

कांकेर जिले में नक्सल मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में 47 बटालियन बीएसएफ पखांजूर के जवानों ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. जवानों ने भारी बारिश और दुर्गम रास्तों की चुनौती के बीच परतापुर थाना क्षेत्र के गांव वाट्टेकल व परालमस्पी के घने जंगलों में नक्सलियों के बनाए गए लगभग 14 फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, 47 बटालियन कमांडेंट विजेंद्र नाथ गंगोली के निर्देश पर विशेष ऑपरेशन की योजना बनाई गई थी. 12 जुलाई 2025 की रात को विभिन्न टीमें वालेर नदी और कठिन नालों को पार करते हुए अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पहुंची. गश्त के दौरान जवानों को मृत नक्सली नागेश का बनाया स्मारक मिला, जिसे मौके पर ही उखाड़कर नष्ट कर दिया गया.

गौरतलब है कि नक्सली अपने मारे गए साथियों की याद में जगह-जगह स्मारक खड़े करते हैं. इन्हीं स्मारकों के जरिए वे ग्रामीणों पर प्रभाव जमाने और अपनी विचारधारा फैलाने की कोशिश करते हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version