नोएडा. नोएडा में रविवार को सेक्टर-94 में एक लेम्बोर्गिनी के चालक ने निर्माणाधीन इमारत के निकट फुटपाथ पर गाड़ी चढ.ाते हुए दो राहगीरों को रौंद दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. घायल श्रमिकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है. पुलिस ने बताया कि उनके पैरों की हड्डी टूट गई है. श्रमिक मूलरूप से छत्तीसगढ. से हैं.

घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें आरोपी अपनी कार से बाहर आया और उसने स्थानीय लोगों से पूछा “कोई मर गया इधर?” वीडियो में एक व्यक्ति को आरोपी से यह पूछते हुए भी सुना गया कि क्या वह जानता है कि यहां कितने लोग मरे हैं.

वीडियो में एक व्यक्ति को यह कहते भी सुना जा सकता है, ”पुलिस को बुलाओ.” सेक्टर-126 पुलिस थाने के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”कार दुर्घटना में दो मजदूर घायल हो गए हैं, वे छत्तीसगढ. से हैं. वे खतरे से बाहर हैं और उनके पैरों में फ्रैक्चर है.” उन्होंने कहा कि दुर्घटना एक निर्माणाधीन इमारत के बगल में हुई.

उन्होंने बताया, ”कार चालक की पहचान अजमेर निवासी दीपक के रूप में हुई है और कार का नंबर पुडुचेरी का है. चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार जब्त कर ली गई है.” पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना वाहन में खराबी के कारण हुई. सिंह ने बताया कि जांच जारी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version