नोएडा: नोएडा पुलिस ने कथित तौर पर नकली पनीर बेचने वाले गिरोह के इनामी सरगना को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अलीगढ़ के सहजपुरा गांव निवासी अफसर खान को सोमवार रात नोएडा के सेक्टर-63 के जी. ब्लॉक से गिरफ्तार किया गया जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि कथित तौर पर नकली पनीर तैयार कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बेचने वाले गिरोह के चार सदस्य गुड्डू उर्फ रहीश, गुलफाम, नावेद और इकलाख को 29 जून को गिरफ्तार कर उनके पास से 1,400 किलोग्राम पनीर भी बरामद किया था। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना अफसर खान लंबे समय से फरार था जिसके बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया और आखिरकार सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version