राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, जांजगीर। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नशे की हालत में एक युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। युवक को टंकी पर चढ़ा देख आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस की रिस्पांस टीम और नगर पालिका के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम ने युवक को शांत करने और सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाइश दी, लेकिन वह लगातार चिल्लाता रहा और नीचे कूदने की बात कहता रहा। काफी प्रयास के बाद पुलिस और नगर पालिका कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को नए कपड़े देने का आश्वासन दिया। टी-शर्ट मिलने की बात सुनकर युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद टीम ने सावधानीपूर्वक उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। नीचे आने पर युवक को नई टी-शर्ट दी गई, जिसे पहनकर उसके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। मौके पर मौजूद लोगों ने भी राहत की सांस ली कि समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस युवक को अपने साथ लेकर गई और उससे पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक नशे की हालत में था। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। समय रहते पुलिस और नगर पालिका की तत्परता से युवक की जान बच गई और संभावित दुर्घटना टल गई। हालांकि युवक का नशा उतरने पर उसकी इस हरकत के लिए पुलिस ने प्रतिबंधात्क कार्रवाई भी की है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version