इंदौर: इंदौर में नशीले पदार्थों के गिरोहों से सांठ-गांठ के आरोप में पुलिस के एक आरक्षक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित ंिसह ने बताया कि शहर के आजाद नगर थाने में तैनात आरक्षक लखन गुप्ता को नशीले पदार्थों के गिरोहों से कथित सांठ-गांठ और धन के लेन-देन पर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गुप्ता के जिम्मे स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों के आरोपियों को सम्मन और वॉरंट तामील कराने का काम था, लेकिन वह इनकी तामीली में टालमटोल करता था।

ंिसह ने बताया, ‘‘गुप्ता पर लम्बे वक्त से नजर रखी जा रही थी। जांच में पाया गया कि वह धन लेकर नशीले पदार्थों के गिरोहों से सांठ-गांठ कर रहा था और इन गिरोहों के सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं कर रहा था।” उन्होंने बताया कि पुलिस आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और इसमें दोषी पाए जाने पर उसे सरकारी सेवा से बर्खास्त किया जाएगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version