भुवनेश्वर. ओडिशा के बौध जिले में एक मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) को उसके पास से कथित तौर पर 44 भूखंड के दस्तावेज, एक किलोग्राम सोना और अन्य कीमती सामान बरामद किए जाने के बाद सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि बौध के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में कार्यरत गोलाप चंद्र हंसदा के पास ज्ञात आय स्रोतों से अधिक संपत्ति पाई गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि हंसदा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि वह एक बहुमंजिला इमारत का मालिक है. साथ ही उसके पास दो किलोग्राम चांदी, 2.38 लाख रुपये नकद और 1.34 करोड़ रुपये जमा राशि है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा हंसदा के पास से बेनामी लेनदेन के ब्यौरे वाली एक डायरी भी बरामद की गई.

यहां एक अधिकारी ने बताया, ”एमवीआई अपने कब्जे की संपत्तियों का संतोषजनक विवरण नहीं दे सका.” हंसदा और उसके परिवार के 44 भूखंड में से 43 बारीपदा शहर में और उसके आसपास स्थित हैं जबकि एक भूखंड बालासोर शहर के बाहरी इलाके में है.
अधिकारियों ने बताया कि हंसदा ने 1991 में सरकारी नौकरी में नियुक्ति पाई थी और वर्तमान में उनका वेतन 1.08 लाख रुपये प्रति माह है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version