ब्रह्मपुर: ‘टीपी सदर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड’ (टीपीएसओडीएल) ने अपनी ड्रोन-आधारित सर्वेक्षण और निरीक्षण सेवाओं का विस्तार रायगड़ा और जेपोर र्सिकल तक किया है, जिसका उद्देश्य बिजली वितरण विश्वसनीयता और ग्राहक सेवा को बढ़ाना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जेपोर और रायगड़ा र्सिकल का कुल क्षेत्रफल 31,195 वर्ग किमी है, जो कोरापुट, मलकानगिरी, नबरंगपुर, रायगड़ा और गजपति जिलों को कवर करता है। अधिकारी ने कहा, “यह कदम स्मार्ट प्रौद्योगिकियों को परिचालन में एकीकृत करने की एक व्यापक रणनीति है, विशेष रूप से दक्षिणी ओडिशा के भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण और दूरदराज के क्षेत्रों में।

प्रशिक्षित कर्मचारियों की देखरेख में प्रबंधित ड्रोन संचालन 30 से 80 मीटर की ऊंचाई पर किए जा रहे हैं, जिसकी परिचालन सीमा ऊंचाई के आधार पर दो किमी तक है।” उन्होंने कहा, “ड्रोन के उपयोग का उद्देश्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की विस्तृत तस्वीरें लेना और वितरण नेटवर्क का विस्तृत मानचित्रण करना है, जिससे सटीक दस्तावेजीकरण और कुशल योजना बनाने में मदद मिलेगी।”

इस पहल के माध्यम से टीपीएसओडीएल का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण पहाड़ी इलाकों में 33 केवी और 11 केवी फीडर, ट्रांसफार्मर और खंभों सहित अपने बुनियादी ढांचे की निरंतर निगरानी करना है, जहां पारंपरिक निरीक्षण विधियों में अक्सर अधिक समय लग जाता है और यह (विधि) काफी कठिन भी होती है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version