भुवनेश्वर; भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा के कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में बुधवार और बृहस्पतिवार को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को सुबह 8.30 बजे तक कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में भारी बारिश, बिजली कड़कने के साथ तूफान और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ‘आॅरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

इसके अलावा अगले 48 घंटों में 28 अन्य जिलों में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश और आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version