ब्रह्मपुर. ओडिशा के गंजाम जिले में एक नवविवाहिता द्वारा पति के दिव्यांग और बेरोजगार होने की जानकारी होने पर उसे कुएं में धकेलने और पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि जिले के सुदुमसारा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय महिला को बृहस्पतिवार को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उसके 35 वर्षीय पति का इलाज चल रहा है.

उन्होंने बताया कि यह घटना गत रविवार रात को हुई, लेकिन महिला के ससुर द्वारा बेलगुंठा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला प्रकाश में आया. इस जोड़े की शादी 16 जून को हुई थी. पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक जब पति घर के पीछे खुले में था तब पत्नी के साथ उसकी तीखी बहस हुई और आक्रोशित पत्नी ने उसे कुएं में धकेल दिया और पास में पड़े पत्थर फेंके.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ”महिला पति के दिव्यांग और बेरोजगार होने की जानकारी मिलने के बाद से आक्रोशित थी.” पुलिस ने बताया कि पति के चिल्लाने पर महिला ने सीढ़ी लगाकर उसे बचाया. बचाए जाने के बाद पीड़ित पिता के पास गया और आपबीती बताई. उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया. बेलगुंठा पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक रेबती सबर ने कहा, ”प्रथम दृष्टया साक्ष्य के आधार पर हमने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच जारी है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version