भुवनेश्वर: ओडिशा के गंजम जिले में आॅटो रिक्शा के पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कोटिनाडा क्षेत्र में भेटनई-बदाखोली मार्ग पर उस समय हुई जब मंगलवार रात वाहन में सवार होकर 20 लोग एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के बाद लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान भेटनाई गांव निवासी गायत्री गौड़ा (25) और सरोजिनी साहू (50) के रूप में की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से सात को बेरहामपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version