राष्ट्रवाणी: पुरानी फोन बैटरी का सीधा असर इंटरनेट स्पीड पर नहीं पड़ता, लेकिन यह फोन की परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकती …और पढ़ें फोन की बैटरी पुरानी होने पर इंटरनेट स्पीड भी हो सकती है स्लो? जानिए क्या है कनेक्शन जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
मोबाइल का यूज करते टाइम कई बार इंटरनेट की स्पीड अचानक स्लो हो जाती है। वेब पेज ओपन होने में टाइम लगने लगता है, वीडियो बफर करने लगती हैं और एप्स भी धीरे काम करते हैं। ऐसे में काफी यूजर्स इसके लिए खराब नेटवर्क या इंटरनेट प्लान को रिस्पॉन्सिबल मान लेते हैं, लेकिन क्या फोन की पुरानी बैटरी भी इंटरनेट स्पीड को प्रभावित कर सकती है?
इसका जवाब थोड़ा अलग हो सकता है। साफ शब्दों में कहें तो स्मार्टफोन की बैटरी पुरानी होने का सीधा असर जनरलली इंटरनेट स्पीड पर नहीं पड़ता। मोबाइल में इंटरनेट की स्पीड सबसे पहले तो नेटवर्क सिग्नल, टेलीकॉम ऑपरेटर, फोन के मॉडेम, नेटवर्क बैंड और नेटवर्क पर मौजूद यूजर्स की संख्या पर डिपेंड करता है।
हालांकि खराब बैटरी के कारण फोन की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है, जिसका असर इंटरनेट यूज करने के एक्सपीरियंस पर भी पड़ सकता है। टाइम के साथ स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी कम होने लग जाती है। ऐसी कंडीशन में फोन को बार-बार चार्ज करना पड़ सकता है।
जबकि कुछ डिवाइस में तो बैटरी हेल्थ खराब होने पर सिस्टम परफॉर्मेंस लिमिटेड हो जाती है, ताकि डिवाइस अचानक बंद न हो जाए। इससे एप्स ओपन होने, वेब पेज लोड होने और वीडियो चलने में दिक्कत महसूस हो सकती है। हालांकि, इसका ये मतलब बिलकुल भी नहीं है कि बैटरी पुरानी होने से मोबाइल का 4G या 5G नेटवर्क स्लो हो जाएगा।
ऐसा होना फोन के मॉडल, बैटरी हेल्थ और सिस्टम के बेहेवियर पर भी डिपेंड करता है। अगर डिवाइस की बैटरी खराब है या डिवाइस लगातार हीट हो रहा है, तो कुछ कंडीशंस में फोन अपनी परफॉर्मेंस स्लो कर सकता है। ज्यादा हीट होने पर प्रोसेसर और दूसरे हार्डवेयर लिमिटेड पावर में काम कर सकते हैं।
इससे इंटरनेट पर डिपेंड एप्स स्लो लग सकते हैं।
