राष्ट्रवाणी: वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 16 की लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। यह फोन 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा। वनप्लस 16 की लॉन्च डेट का एलान, मिलेगा शानदार गेमिंग अनुभव वनप्लस 16 चीन में 12 अक्टूबर को होगा लॉन्च।

185FPS गेमिंग और 185Hz डिस्प्ले के साथ आएगा। Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि अपकमिंग वनप्लस 16 को होम मार्केट चीन में 12 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस ने इस फोन को लॉन्च करने का एलान 2026 वनप्लस Gaming Conference के दौरान की।

इस इवेंट में कंपनी ने अपने तीन मेजर टेक्नोलॉजी को लेकर भी जानकारी शेयर की हैं, जो इस फोन के साथ दी जाएंगी। वनप्लस अपने अपकमिंग वनप्लस 16 स्मार्टफोन को गेमिंग डिवाइस के रूप में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है, जो एक ऑलराउंडर फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। यह स्मार्टफोन न्यू जेनरेशन Fengchi Gaming Kernel के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसे लेकर वनप्लस का कहना है कि यह हार्डवेयर रिसोर्स कॉर्डिनेशन का काम करेगा।

कंपनी का दावा है कि इस फोन में नेटिव 185FPS के मैक्सिमम फ्रेम रेट पर गेमिंग एक्सपीरियंस कर पाएंगे। कंपनी का कहनाहै कि इस लेवल की गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने अलग से किसी चिप का यूज भी नहीं किया है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि उन्होंने इस फोन में नई सेल्फ डेवलप थ्री-चिप इस्पोर्ट्स सिस्टम का यूज किया है।

ये नेटवर्क, टच रिस्पॉन्स और डिस्प्ले रिलेटेड प्रोसेसिंग हैंडल करते हैं। वनप्लस का यह भी कहना है कि ये चिप सिस्टम कनेक्शन स्टेबिलिटी, टच रिस्पॉन्स और विजुअल क्लैरिटी भी बेहतर करते हैं। इस फोन में कंपनी ने 185Hz डिस्प्ले दिया है, जो हाई फ्रेम रेट गेमिंग और फास्टर विजुअल रिस्पॉन्स ऑफर करेगा।

वनप्लस 16 को लेकर कंपनी का कहना है कि यह नेटिव 185 fps वाले कई गेमिंग सपोर्ट करेगा। इनमें Peace Elite, Arena Breakout, Nizhan: Future, और Naruto Mobile जैसे गेम शामिल हैं। कंपनी ने इस फोन के रिस्पॉन्स एडवांटेज के 1-0डिवाइस टेस्ट भी शो किए हैं।

इसके साथ ही कंपनी ने दावा कि यह डिवाइस दूसरे डिवाइसेस के मुकाबले एक जैसे नेटवर्क और गेमप्ले में बेहतर परफॉर्मेंस करता है। वनप्लस के अपकमिंग फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलेगा। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया जा सकता है।

वनप्लस का यह फोन कई सारे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के लॉन्च से पहले संभव है कि कंपनी इसके फीचर्स के बारे में कुछ कुछ डिटेल्श शेयर करे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version