राष्ट्रवाणी: चीन में सितंबर में लॉन्च होने के बाद Oppo अब अपनी फ्लैगशिप Oppo Find X10 सीरीज को ग्लोबल मार्केट्स में …और पढ़ें Oppo Find X10 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर में चीन में Find X10 सीरीज पेश करने के बाद Oppo अब अपनी इस लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप को ग्लोबल मार्केट्स में लाने की तैयारी कर रहा है।

इस रेंज में Find X10 और Find X10 प्रो मैक्स शामिल हैं, जहां कंपनी का मेन फोकस मोबाइल फोटोग्राफी और री-डिजाइन किए गए कैमरा सिस्टम पर है। ये नए फोन्स Oppo की लेटेस्ट इमेजिंग और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज, जैसे LUMO True Image Engine और ColorOS 17 से लैस हैं। उम्मीद है कि ये फोन्स जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक देंगे।

Oppo ने एक प्रेस रिलीज में कंफर्म किया है कि वह 21 अक्टूबर को Find X10 सीरीज को ग्लोबल मार्केट्स में लेकर आएगा। कंपनी स्पेन के मैलोर्का में लॉन्च इवेंट होस्ट कर रही है, जहां Find X10 और Find X10 प्रो मैक्स को पेश किया जाएगा। दोनों ही फोन्स सितंबर में चीन में लॉन्च हो चुके हैं।

Oppo ने अभी तक इनकी ग्लोबल कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स शेयर नहीं की हैं, जिनका एलान लॉन्च इवेंट में किए जाने की उम्मीद है। Oppo Find X10 सीरीज में एक ग्लास रियर पैनल मिलता है जो स्मूदली कैमरा मॉड्यूल में मिल जाता है। Oppo इसे ‘Borderless Design’ कहता है, जिसमें कैमरा एरिया को अलग हिस्से की तरह रखने के बजाय सीधे बैक पैनल के साथ ही इंटीग्रेट कर दिया गया है।

ग्लोबल मार्केट्स में स्टैंडर्ड Find X10 ग्लेशियर ब्लू, ग्लो कोरल और मिस्ट ग्रे शेड्स में मिलेगा, जबकि Find X10 प्रो मैक्स टाइटेनियम ग्रे और लूना व्हाइट कलर ऑप्शन्स में आएगा। प्रो मैक्स वेरिएंट के लूना व्हाइट मॉडल में मैट सिल्वर कैमरा मॉड्यूल के साथ डुअल-फ्लैश सेटअप और Hasselblad एक्सेंट रिंग दी गई है।

कंपनी ने बताया कि इसके रियर पैनल पर हल्के फैब्रिक जैसे पैटर्न के साथ टू-टोन फिनिश मिलती है। Oppo ने कन्फर्म किया है कि Find X10 सीरीज के ग्लोबल वेरिएंट्स में 144Hz रिफ्रेश रेट वाले Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेंगे। Find X10 में 1272×2768 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.59-इंच का पैनल होगा, जबकि Find X10 प्रो मैक्स में 1272×2772 रेजोल्यूशन वाला 6.78-इंच का डिस्प्ले मिलेगा।

दोनों स्क्रीन्स 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 288Hz तक टच सैंपलिंग और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करेंगी। ग्लोबल Oppo Find X10 मॉडल MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट पर काम करेगा, जबकि Find X10 प्रो मैक्स में 2nm प्रोसेस वाला MediaTek Dimensity 9600 प्रो प्रोसेसर दिया जाएगा। दोनों फोन्स 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ उपलब्ध होंगे।

ये Android 17-बेस्ड ColorOS 17 पर चलेंगे। साथ ही इनमें Agent Mode के साथ एआई Mind Pilot का सपोर्ट मिलेगा, जो फोन में स्टोर फाइल्स और फोटोज के साथ मिलकर सिर्फ एक प्रॉम्प्ट के जरिए टास्क पूरे कर सकता है। कैमरे की बात करें तो Find X10 के ग्लोबल मॉडल में OIS सपोर्ट वाला 200-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2.8x ऑप्टिकल जूम वाला 200-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा।

वहीं, Find X10 प्रो मैक्स के बैक में तीन 200-मेगापिक्सल के कैमरे दिए जाएंगे, जिनमें OIS वाला मेन कैमरा, 124-डिग्री अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। दोनों मॉडल्स में 50-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे मिलेंगे। ग्लोबल वेरिएंट्स इमेज प्रोसेसिंग के लिए Oppo के LUMO True Image Engine का इस्तेमाल करेंगे और इनमें हैसलब्लैड-ट्यून्ड कैमरा फीचर्स मिलेंगे।

Find X10 प्रो मैक्स तीनों रियर कैमरों से 120fps पर 4K वीडियो और 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। वहीं, Find X10 में ये रिकॉर्डिंग ऑप्शन्स उसके दोनों 200-मेगापिक्सल कैमरों पर उपलब्ध होंगे। दोनों फोन्स Open Gate Capture को सपोर्ट करेंगे, जो पूरे सेंसर एरिया का इस्तेमाल करता है और यूजर्स को बाद में फुटेज को क्रॉप या रीफ्रेम करने की सुविधा देता है।

कनेक्टिविटी के लिए दोनों Oppo Find X10 सीरीज फोन्स 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth और USB Type-C को सपोर्ट करेंगे। इसके अलावा इनमें GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou, QZSS और NavIC का सपोर्ट भी होगा। दूसरे फीचर्स में अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक शामिल हैं।

Oppo Find X10 सीरीज के ग्लोबल वेरिएंट्स में 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलेगी, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Oppo का कहना है कि पांच साल के रेगुलर इस्तेमाल के बाद भी ये बैटरी अपनी 80 परसेंट से ज्यादा कैपेसिटी बनाए रखेगी। हालांकि, कुछ चुनिंदा मार्केट्स में इन फोन्स को 7,150mAh बैटरी के साथ उतारा जाएगा।

डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए दोनों मॉडल्स को IP66, IP68 और IP69 की मजबूत रेटिंग मिली हुई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version