राष्ट्रवाणी: How To Clean Dirty Light Bulbs: घर की सफाई करते समय हम फर्श, खिड़कियों, पंखों और किचन की सफाई पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन कई बार घर में लगी लाइट्स और बल्ब नजरअंदाज हो जाते हैं. खासकर किचन में लगे बल्ब और ट्यूब लाइट पर महीनों तक धूल और ग्रीस की परत जमती रहती है. खाना बनाते समय निकलने वाला धुआं और तेल के कण इन पर चिपक जाते हैं. इससे लाइट गंदी दिखने लगती है और उसकी रोशनी भी पहले के मुकाबले कम महसूस हो सकती है. अगर आपके घर के बल्ब भी लंबे समय से साफ नहीं हुए हैं, तो उन्हें साफ करना मुश्किल काम नहीं है. हालांकि, बल्ब या ट्यूब लाइट साफ करते समय कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है. थोड़ी सी लापरवाही से बिजली का झटका लग सकता है या बल्ब को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए सफाई शुरू करने से पहले सुरक्षा का ध्यान रखें. बल्ब और ट्यूब लाइट साफ करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान सबसे पहले लाइट का स्विच बंद कर दें. सिर्फ स्विच ऑफ करना ही नहीं, बल्कि ज्यादा सुरक्षा के लिए मुख्य बिजली कनेक्शन बंद करना बेहतर रहेगा. इसके बाद अगर बल्ब या ट्यूब लाइट को फिटिंग से निकालना संभव हो, तो उसे सावधानी से निकाल लें. निकालने के तुरंत बाद सफाई शुरू न करें. अगर बल्ब या ट्यूब लाइट गर्म है, तो उसे पूरी तरह ठंडा होने दें. गर्म बल्ब पर पानी या कोई सफाई का घोल लगाने से उसे नुकसान पहुंच सकता है. अब देखें कि बल्ब कितना गंदा है. अगर सिर्फ धूल जमा है, तो सूखे माइक्रोफाइबर या कॉटन के कपड़े से सफाई की जा सकती है. लेकिन अगर किचन के बल्ब पर तेल और ग्रीस चिपकी हुई है, तो हल्के क्लीनिंग सॉल्यूशन की जरूरत पड़ सकती है. ध्यान रखें कि किसी भी तरह का लिक्विड सीधे बल्ब पर न डालें. बल्ब पर जमी गंदगी साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए दो कप पानी में करीब दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. अब माइक्रोफाइबर कपड़े को इस घोल में हल्का सा भिगोएं और अच्छी तरह निचोड़ लें. इसके बाद कपड़े से बल्ब या ट्यूब लाइट को धीरे-धीरे साफ करें. घोल को सीधे बल्ब पर डालने की गलती न करें. कपड़ा बहुत ज्यादा गीला भी नहीं होना चाहिए. सफाई के बाद सूखे कपड़े से सतह को पोंछ दें. अगर बल्ब पर धूल के साथ काफी ग्रीस भी जम गई है, तो नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए एक नींबू का रस लें और उसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब नींबू के एक टुकड़े पर इस पेस्ट को लगाएं और गंदे हिस्से पर हल्के हाथ से रगड़ें. बहुत ज्यादा दबाव डालकर स्क्रब न करें. सफाई के बाद हल्के गीले कपड़े से सतह को पोंछ दें और फिर उसे पूरी तरह सूखने दें. किचन में खाना बनाते समय निकलने वाला तेल और धुआं बल्ब पर चिपक सकता है. ऐसी चिकनाई हटाने के लिए दो कप पानी में थोड़ा सा लिक्विड सोप या डिटर्जेंट मिलाएं. माइक्रोफाइबर कपड़े को इस घोल में डुबोकर हल्का निचोड़ लें. अब इससे बल्ब की सतह को धीरे-धीरे साफ करें. सफाई के बाद सूखे कॉटन के कपड़े से बल्ब को अच्छी तरह पोंछ दें. ध्यान रखें कि बल्ब के अंदर या इलेक्ट्रिकल हिस्से में पानी न जाए. अगर बल्ब पर गंदगी काफी चिपकी हुई है, तो सिरके का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके लिए एक कप सिरके में थोड़ा सा डिटर्जेंट मिलाएं. अब कपड़े को इस घोल में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें और उससे बल्ब की सतह साफ करें. सफाई पूरी होने के बाद बल्ब को पूरी तरह सूखने दें. जब तक बल्ब पूरी तरह सूख न जाए, उसे दोबारा फिटिंग में न लगाएं. बल्ब और ट्यूब लाइट की सफाई में सबसे जरूरी बात सुरक्षा है. सफाई शुरू करने से पहले बिजली का कनेक्शन बंद करें और किसी भी तरह के लिक्विड को सीधे बल्ब पर डालने से बचें. सही तरीके और थोड़ी सावधानी के साथ घर में लगी गंदी लाइट्स को आसानी से साफ किया जा सकता है. जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version