नयी दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने सभी उद्देश्य हासिल कर लिए और आतंकवादियों के मन में “डर पैदा करने” में सफल रहा. वह राष्ट्रपति भवन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे.

सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल के दूसरे साल में उनके द्वारा दिए गए 51 भाषणों का एक संग्रह जारी किया. अपने संबोधन में सिंह ने मुर्मू की सराहना की और कहा कि वह इस पुस्तक – ‘विंग्स टू आवर होप्स, वॉल्यूम 2’ को “भारत के भविष्य की पटकथा लिखने वाला दस्तावेज” मानते हैं.

अधिकारियों ने बताया कि यह किताब पिछले खंड की तरह ही शासन, समावेशिता और राष्ट्रीय आकांक्षाओं पर विकसित हो रहे विमर्श को प्रस्तुत करती है. सिंह ने अपने संबोधन में पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में मई में भारत द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने सभी लक्ष्य हासिल कर लिए. रक्षा मंत्री ने कहा कि यह आतंकवादियों के मन में डर पैदा करने में भी सफल रहा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version