जयपुर. राजस्थान में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति को स्थानीय अदालत ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. विशेष लोक अभियोजक सुदेश सतवान ने बताया कि आरोपी हनीफ खान को जयपुर की स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. खान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सुरक्षा बलों की आवाजाही से संबंधित जानकारी पैसे के बदले कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेजी थी.

राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खान ने कबूल किया है कि उसे पाकिस्तान के एक हैंडलर को भेजी गई जानकारी के बदले में किस्तों में 30,000 रुपये मिले थे. हनीफ खान को राज्य पुलिस की सीआईडी (खुफिया) इकाई ने 25 सितंबर को जैसलमेर से गिरफ्तार किया था. जयपुर में खुफिया एजेंसियों द्वारा उससे संयुक्त पूछताछ की गई. जांच से पता चला कि खान ने पाकिस्तान को संवेदनशील तस्वीरें भेजी थीं और उसके बैंक खाते में 30,000 रुपये जमा करवाए गए थे. वह एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए गोपनीय जानकारी साझा कर रहा था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version