हैदराबाद. ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष तेज गेंदबाज पैट कमिंस को सोमवार को लगातार तीसरे आईपीएल सत्र के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान नियुक्त किया गया. सनराइजर्स ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर कमिंस की तस्वीरों के साथ कप्तान के रूप में उनकी भूमिका की पुष्टि की लेकिन इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी.

कमिंस पीठ की चोट के कारण पर्थ में होने वाले पहले एशेज टेस्ट से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं लेकिन उनके ब्रिसबेन में होने वाले दूसरे मैच में खेलने की उम्मीद है. स्टीवन स्मिथ 21 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे. ब्रिस्बेन में दूसरा टेस्ट चार दिसंबर से शुरू होगा.

कमिंस ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के एडेन मारक्रम से सनराइजर्स की कप्तानी संभाली थी जब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और 2023 के 50 ओवर के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की सफलता के बाद 2024 की आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में फ्रेंचाइजी ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. कमिंस इससे पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version