वियना: ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर के एक स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्कूल में गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद वहां पुलिस बल तैनात किया गया है।
गृह मंत्रालय ने कहा कि कई लोगों की मौत हुई है। हालांकि, मृतकों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। वारदात को किसने अंजाम दिया, इस बारे में भी तत्काल कोई जानकारी नहीं है।
