अगरतला: राजधानी अगरतला के उपनगर में एक ऑटोरिक्शा चालक के कब्जे से 1.35 करोड़ रुपये मूल्य की याबा गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आॅटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि नियमित जांच के दौरान पुलिस ने बृहस्पतिवार रात खैरपुर से अमताली आ रहे एक आॅटोरिक्शा का पीछा कर उसे पकड़ा। पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नमित पाठक ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘तलाशी के दौरान ऑटो रिक्शा से 1.35 करोड़ रुपये मूल्य की 90,000 याबा गोलियां बरामद की गईं। चालक को मादक पदार्थ ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि अमताली क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की खबरों के मद्देनजर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी थी और यह जब्ती उसी सतर्क निगरानी का परिणाम है।

मुख्यमंत्री मानिक साहा ने शुक्रवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘अमताली बायपास पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान अमताली पुलिस ने 90 हजार याबा गोलियां बरामद कीं, एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और एक आॅटो-रिक्शा जब्त किया।”

साहा ने कहा, “हम त्रिपुरा को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ हमारी यह लड़ाई पूरे दृढ़ संकल्प के साथ जारी रहेगी।” याबा उत्तेजना बढ़ाने वाली गोली है जिसमें मेथम्फेटामाइन और कैफीन का मिश्रण होता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version