दुबई: एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। दुबई में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में भारत ने लक्ष्य को सिर्फ 15.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ भारत का सुपर-4 चरण में पहुंचना लगभग तय हो गया है। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए जबकि वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया। हालांकि, मैच से ज्यादा चर्चा भारत द्वारा पाकिस्तान के सांकेतिक बहिष्कार की हो रही है। भारत ने पाकिस्तान को खेल के मैदान पर भी आईना दिखाते हुए उनकी किरकिरी कर दी।

मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ

मैच के बाद जो हुआ उसने सभी का ध्यान खींचा। आमतौर पर मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिलाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव विजयी छक्का लगाने के बाद शिवम दुबे के साथ सीधे पवेलियन की ओर बढ़ गए।

भारतीय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ने आपस में गले मिलकर जीत का जश्न मनाया लेकिन पाकिस्तान टीम से कोई औपचारिकता नहीं निभाई। गौर करने वाली बात यह रही कि टॉस के वक्त भी सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। सोशल मीडिया पर लोग इसे भारत का “साइलेंट बॉयकॉट” (सांकेतिक बहिष्कार) बता रहे हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version