इस्लामाबाद. पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार सोमवार को चीन की यात्रा करेंगे, जहां उनके चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की उम्मीद है. ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी भी डार और वांग के साथ त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए 20 मई को चीन पहुंचेंगे.

खबर में कहा गया है, ”तीनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देने, सुरक्षा सहयोग बढ़ाने और हाल में पाकिस्तान-भारत संघर्ष के मद्देनजर क्षेत्र में उभरती स्थिति पर चर्चा होने की उम्मीद है.” विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि डार चीन के विदेश मंत्री वांग के निमंत्रण पर 19 से 21 मई तक चीन की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करेंगे.

बयान में कहा गया है कि डार विदेश मंत्री वांग यी के साथ, दक्षिण एशिया में उभरते क्षेत्रीय हालात और शांति एवं स्थिरता पर इसके प्रभावों को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे. डार चीन के विदेश मंत्री वांग और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मुत्तकी के साथ त्रिपक्षीय बैठक में भी भाग लेंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version