एशिया कप का फाइनल जीतकर भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जो किया, उसने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के होश उड़ा दिए हैं। मैदान पर मैच जीतने के बाद भारतीय वीरांगनाओं ने एसीसी (ACC) अध्यक्ष और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी स्वीकार करने से सरेआम इनकार कर दिया।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका को 72 रनों से धूल चटाने के बाद जब प्राइज सेरेमनी की बारी आई, तो मंच पर मोहसिन नकवी खड़े थे। सीमा पार से जारी आतंकवाद और लगातार तनाव के बीच भारतीय टीम ने साफ संदेश दे दिया कि देश की अस्मिता से बढ़कर कोई ट्रॉफी नहीं हो सकती। टीम ने ट्रॉफी लेने से साफ मना कर दिया, जिससे पूरी सेरेमनी में हड़कंप मच गया और आयोजकों के पसीने छूट गए।

यह महज एक खेल का फैसला नहीं, बल्कि पाकिस्तान के गाल पर पड़ा करारा तमाचा है। भारत ने यह जता दिया है कि जब तक सीमा पार से नापाक हरकतें बंद नहीं होंगी, तब तक क्रिकेट के गलियारों में भी उन्हें कोई सम्मान नहीं मिलेगा। सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के इस सख्त रवैये को जहां देश का समर्थन मिल रहा है, वहीं पाकिस्तानी मीडिया में मातम और बौखलाहट का माहौल है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version