मैदान पर चौके-छक्कों का रोमांच अब फिक्सिंग की सड़ांध में दब चुका है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की एंटी करप्शन यूनिट ने एक ऐसा धमाका किया है जिसने क्रिकेट बिरादरी के होश उड़ा दिए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक मुकाबले को लेकर जांच बैठ चुकी है, जहां एक गेंदबाज की हरकतों ने खेल की शुचिता की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में एक ऐसा ओवर फेंका गया जिसने सट्टेबाजों और फिक्सरों के गठजोड़ को नंगा कर दिया। कनाडा के गेंदबाज रयान बाजवा के एक ओवर ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। ओवर की शुरुआत ही नो-बॉल और एक बेहद संदेहास्पद वाइड से हुई, जिसके बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने महज़ 15.1 ओवर में 174 रनों के लक्ष्य को बिना किसी मशक्कत के हासिल कर लिया। सट्टेबाजी के इस कथित गंदे खेल में 15 रन का वह ओवर अब जांच के घेरे में है। ICC की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) केवल इस मैच तक सीमित नहीं है, बल्कि ‘क्रिकेट कनाडा’ के भीतर जारी व्यापक भ्रष्टाचार और खिलाड़ियों पर दबाव की परतों को भी उघाड़ रही है। बोर्ड और सट्टेबाजों की साठगांठ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब पैसों की हवस हावी होती है, तो खेल का जनाजा निकल जाता है।

फैंस के जज्बातों से खिलवाड़ करने वाले इन फिक्सरों और भ्रष्ट अधिकारियों पर क्या ICC जीवनभर का बैन लगाएगी या फिर हमेशा की तरह लीपापोती करके मामले को दबा दिया जाएगा?



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version