इस्लामाबाद. पाकिस्तान नौसेना की हैंगोर- श्रेणी पनडुब्बी श्रृंखला की चौथी पनडुब्बी ‘गाज़ी’ का चीन के शुआंगलियू बेस पर जलावतरण किया गया. अंतर सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) ने बुधवार को यह जानकारी दी. पाकिस्तानी फौज की मीडिया शाखा आईएसपीआर के मुताबिक, सदाबहार सहयोगी चीन ने पाकिस्तानी नौसेना के लिए यह पनडुब्बी बनाई है और इसका निर्माण प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते के तहत किया गया है.

वुहान में आयोजित जलावतरण समारोह में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जो द्विपक्षीय सहयोग के और अधिक गहराने का प्रमाण है. सेना के अनुसार, पाकिस्तान ने हैंगोर श्रेणी की आठ पनडुब्बियों की खरीद के लिए चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, और इस अनुबंध के तहत, चार पनडुब्बियों का निर्माण चीन में किया जा रहा है, और शेष चार का निर्माण कराची शिपयार्ड एंड इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड (केएस एंड ईडब्ल्यू) द्वारा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (टीओटी) के तहत पाकिस्तान में किया जाएगा. सेना ने कहा, “इन पनडुब्बियों में उन्नत हथियार और सेंसर लगाए जाएंगे जो दूर से ही लक्ष्यों को भेदने में सक्षम होंगे.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version