इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लोकसभा में बहस के दौरान भारतीय नेताओं द्वारा दिए गए बयानों की आलोचना की और कहा कि वह सभी लंबित मुद्दों के समाधान के लिए भारत के साथ सार्थक बातचीत के लिए प्रतिबद्ध है. विदेश कार्यालय (एफओ) ने एक बयान में कहा कि भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के संबंध में ”बिना किसी सत्यापन योग्य सबूत या विश्वसनीय जांच” के पाकिस्तान पर हमला बोला.

विदेश कार्यालय ने कहा, ”एक जिम्मेदार देश के रूप में पाकिस्तान शांति, क्षेत्रीय स्थिरता और जम्मू-कश्मीर के मुख्य विवाद सहित सभी लंबित मुद्दों के समाधान के लिए सार्थक वार्ता के लिए प्रतिबद्ध है.” भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लौटाने और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा.

विदेश कार्यालय ने कहा कि भारतीय नेताओं के बयान ”तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की एक खतरनाक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं.” उसने यह भी कहा कि भारत के ‘ऑपरेशन महादेव’ संबंधी दावे पाकिस्तान के लिए कोई मायने नहीं रखते. ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version