इस्लामाबाद. पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर इस सप्ताह शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के लिए अमेरिका का दौरा कर सकते हैं. भारत के साथ पाकिस्तान के चार दिन तक चले संघर्ष के बाद यह मुनीर की अमेरिका की दूसरी यात्रा होगी. एक मीडिया रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई.

जून में मुनीर अमेरिका गए थे जहां उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दोपहर का भोजन किया था. इस मुलाकात के बाद ट्रंप ने तेल समझौते सहित विभिन्न क्षेत्रों में अमेरिका-पाकिस्तान सहयोग बढ़ाने की घोषणा की थी. समाचारपत्र ‘डॉन’ ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से अपनी खबर में बताया कि फील्ड मार्शल मुनीर इस हफ्ते अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ विचार-विमर्श के लिए अमेरिका में होंगे. सूत्रों ने अखबार को बताया कि यह यात्रा जुलाई के अंत में अमेरिकी सेंट्रल कमान के प्रमुख, जनरल माइकल एरिक कुरिल्ला की पाकिस्तान यात्रा के बाद होगी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version