चंडीगढ़: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गों को पटियाला-अंबाला राजमार्ग पर शंभू गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इन दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

पुलिस ने उनके पास से एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया, ‘‘बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर रोधी कार्य बल (एजीटीएफ) पंजाब ने शंभू गांव के पास पटियाला-अंबाला राजमार्ग से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो अति वांछित गुर्गों को गिरफ्तार किया है।’’

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वे हत्या की एक घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल भाग गए थे और विदेशी आकाओं के निर्देश पर पंजाब में एक ‘‘सनसनीखेज अपराध’’ के इरादे से लौटे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ विभिन्न आपराधिक कानूनों के तहत पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात सहित 15 से ज्यादा जघन्य अपराध के मामले दर्ज हैं।’’ डीजीपी ने बताया कि वे हाल में फाजिल्का में भारत रतन उर्फ विक्की की हत्या के मामले में भी वांछित थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version