राष्ट्रवाणी (कोंडागांव ब्यूरो): कोंडागांव: पारिवारिक कलह ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। कोण्डागांव के सिटी कोतवाली क्षेत्र के सरगीपाल पारा में पारिवारिक विवाद से परेशान 40 वर्षीय दीपक दास मानिकपुरी ने शनिवार शाम कीटनाशक का सेवन कर लिया (Kondagaon News)। रविवार तड़के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पिता की मौत की खबर से आहत होकर उनकी 14 वर्षीय मंझली बेटी लक्ष्मी मानिकपुरी ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने किशोरी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।
जानकारी के अनुसार, दीपक दास मानिकपुरी को शराब पीने की लत थी, जिसे लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था। इस समस्या के चलते पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ गया था। मामले को लेकर कोतवाली थाने में दोनों पक्षों की काउंसलिंग भी कराई गई थी, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका।
शनिवार शाम दीपक ने शराब पीने के बाद घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां रविवार सुबह करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई। पिता की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।
इसी दौरान सदमे में आई उसकी मंझली बेटी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।
मृतक के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good. Web Title: Father and daughter consume poison amid a family dispute, father dies during treatment 100 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, 50 से अधिक को जेल, जानें कौन हैं गृहमंत्री दक्षता सम्मान पाने वाली IPS अनुकृति चौधरी कैफुलवरा के घर पहुंचे सीएम योगी, बेटे की शादी में हुए शामिल, नवदंपती को दिया आशीर्वाद प्रसिद्ध होम्योपैथी डॉक्टर रामरतन बनर्जी का निधन, सीएम योगी ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि इन दो विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लगा इस दल को तगड़ा झटका एक लाख दीपों से जगमगाएगा श्रीराम जन्मभूमि परिसर, पांच जोन में बांटकर की जा रही भव्य आयोजन की तैयारी कल अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का लेंगे जायजा, सरयू आरती स्थल का करेंगे निरीक्षण नीता अंबानी ने किया ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर ‘तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा’, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण पर दिया विवादित बयान, देखें वीडियो

