सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया. पावर प्लांट में ऊंचाई से लिफ्ट गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं सात अन्य मजदूर बुरी तरह घायल हुए हैं. हादसे के बाद प्लांट में अफरा तफरी मच गई।

घायलों को रायगढ़ स्थित फॉर्टिस जिंदल अस्पताल लाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था. इस दौरान प्लांट में लगे लिफ्ट में 10 मजदूर सवार होकर पांचवें माले पर जा रहे थे.

लिफ्ट को 75 मीटर ऊंचाई तक पहुंचना था लेकिन 40 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचते ही अचानक लिफ्ट का केवल टूट गया और लिफ्ट ऊंचाई से जमीन पर आ गिरी.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version