देशभर में 12 अप्रैल को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हनुमान जयंती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा “देशवासियों को हनुमान जयंती की ढेरों शुभकामनाएं। संकटमोचन की कृपा से आप सभी का जीवन सदैव स्वस्थ, सुखी और संपन्न रहे, यही कामना है।” वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “समस्त देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। संकट मोचन भगवान बजरंगबली सभी के कष्टों को दूर कर बल, बुद्धि, विवेक और दीर्घायु प्रदान करें। जय श्री राम।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हनुमान जयंती की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम के परम भक्त, संकटमोचन हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे। बल, बुद्धि, विद्या के दाता भगवान महाबीर की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है। ॐ हनुमते नमः।” केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “प्रभु श्री राम में अपनी अटूट आस्था रखने और सबों के दुःखों को हरने वाले संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सभी देशवासियों को जय श्री राम। अंजनी पुत्र महाबली हनुमान जी की कृपा से सभी का जीवन मंगल हो, कार्य सफल हों, शरीर स्वस्थ हो और चारों ओर आनंद ही आनंद हो, यही कामना करता हूं।”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version