राष्ट्रवाणी: Petrol diesel कीमत hike: रिलायंस इंडस्ट्रीज के समर्थन वाली इस कंपनी ने पेट्रोल की कीमतों में ₹5 और डीजल में …और पढ़ें जियो-बीपी ने पेट्रोल ₹5, डीजल ₹3 प्रति लीटर बढ़ाया। नई कीमतें 11 अक्टूबर 2026 से लागू, ग्राहकों पर बोझ। अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों के दबाव में वृद्धि।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आप पेट्रोल या डीजल भरवाने के लिए घर से निकल रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के समर्थन वाली निजी फ्यूल कंपनी Jio-bp ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम ₹5 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ाए हैं।
नई कीमतें रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद Jio-bp के पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाने के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इससे पहले निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर चुकी है।
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, जियो-बीपी ने पेट्रोल की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर (Petrol कीमत) और डीजल (diesel कीमत) की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही रविवार से लागू हुई इस बढ़ोतरी के बाद पंजाब में पेट्रोल लगभग ₹108.54 प्रति लीटर और डीजल ₹99.19 प्रति लीटर बेचा जा रहा है।
बात करें हरियाणा की तो Jio-BP के पंपों पर पेट्रोल लगभग ₹109.80 प्रति लीटर और डीजल ₹97.75 प्रति लीटर की दर बिक रहा है। इससे पहले निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी भी पेट्रोल के दामों में ₹5 और डीजल की कीमतों में ₹3 का इजाफा किया था। Jio-bp ने इस साल पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और ब्रिटेन की ऊर्जा कंपनी BP का ज्वाइंट वेंचर है। देशभर में इसके 2,227 पेट्रोल पंप हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की सप्लाई प्रभावित होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर दबाव बढ़ा है।
इससे ईंधन की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ रहा है। इसी बीच Jio-bp ने भी कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। देश में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस दौरान बदलाव नहीं किया गया है।
ऐसे में निजी और सरकारी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर कीमतों का अंतर बढ़ सकता है। ग्राहक ईंधन भरवाने से पहले अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर लागू ताजा रेट जरूर चेक कर सकते हैं।

