श्रीनगर: कश्मीर घाटी में अधिकारियों ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया है। इसे पहलगाम हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार रात दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में कथित आतंकवादियों के घर जमींदोज कर दिए गए।

इससे पहले, पहलगाम आतंकी हमले के मुख्य संदिग्ध समेत लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के घर बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि नष्ट हो गए थे। माना रहा है कि कि वहां रखे विस्फोटकों में विस्फोट हो गया था।

अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार की रात पुलवामा जिले के मुरान इलाके में अहसान उल हक शेख के घर को तोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि उसे 2018 में ह्लपाकिस्तान में प्रशिक्षितह्व किया गया था और हाल ही में उसने घाटी में घुसपैठ की थी।

अधिकारियों ने बताया कि शोपियां जिले के चोटीपोरा में इसी तरह की कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय शीर्ष कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे के घर को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने दावा किया कि पिछले तीन-चार साल से सक्रिय कुट्टे कई राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है।

उन्होंने बताया कि कुलगाम जिले के मतलहामा इलाके में जाकिर अहमद गनी के घर को भी रात में गिरा दिया गया। वह 2023 से सक्रिय है और कई आतंकवाद संबंधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के कारण निगरानी में है।
इसके साथ ही कथित आतंकवादियों के पांच घरों को ध्वस्त कर दिया गया है।

शुक्रवार को, पहलगाम हत्याकांड को अंजाम देने में मदद करने के आरोपी आदिल हुसैन थोकर और हमले में शामिल माने जा रहे आसिफ शेख के बिजबेहरा और त्राल में स्थित घरों की सुरक्षाबल तलाशी ले रहे थे कि तभी विस्फोट से इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

तलाशी अभियान के दौरान परिसर में कथित तौर पर विस्फोटक मिले, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने विस्फोट से पहले घरों में रहने वालों और पड़ोसियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version