संयुक्त राष्ट्र. संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र और दुनिया को नागरिकों और पर्यटकों के खिलाफ किए गए ऐसे कृत्यों की सार्वजनिक रूप से निंदा करनी चाहिए क्योंकि इसे किसी भी हाल में न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे. पाकिस्तान से संचालित एवं प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत पी. हरीश ने बृहस्पतिवार को कहा, ”भारत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत मंगलवार को हुए क्रूर आतंकवादी हमले में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त करता है.” हरीश ने कहा, ”मैं भारत के उन मित्रों और साझेदारों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने संवेदना व्यक्त की, इस कठिन समय में हमारे साथ एकजुटता दिखाई और आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की. संयुक्त राष्ट्र और दुनिया को आम नागरिकों और पर्यटकों के खिलाफ किए गए ऐसे आतंकी कृत्य की सार्वजनिक रूप से निंदा करनी चाहिए, जिसे किसी भी हाल में न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version