राष्ट्रवाणी: रियलमी P4s लाइट स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर्स के साथ सिर्फ ₹13,166 में उपलब्ध है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, …और पढ़ें 7000 mAh बैटरी वाला फोन सिर्फ ₹13,166 में, 6.72 इंच डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

क्या आप भी कम बजट में बड़ी बैटरी और बड़े डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो realme P4s Lite आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये फोन ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस वक्त बैंक ऑफर्स के साथ तो काफी सस्ते में मिल रहा।

फोन ऑफर्स के बाद सिर्फ ₹13,166 में मिल रहा है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 6.72 इंच का डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। ऐसे में बड़ी बैटरी वाले किफायती फोन की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए ये डील एक ऑप्शन हो सकती है।

चलिए इसके बारे में जानते हैं… फ्लिपकार्ट पर Realme P4s Lite इस वक्त 50% डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। फोन का 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹29,999 से घटकर सिर्फ ₹14,999 में मिल रहा है। फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिसे लगाने पर ₹1,833 तक की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है, जिससे फोन की कीमत सिर्फ ₹13,166 तक रह जाती है।

फ्लिपकार्ट Axis Bank और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड पर ₹1,833 तक का ऑफर मिल रहा है, जबकि ICICI और HDFC कार्ड पर ₹1,140 तक की छूट उपलब्ध है। वहीं, अगर आप फोन को EMI पर लेते हैं तो ₹4,743 x 3 महीने की EMI का भी ऑप्शन है। एक्सचेंज ऑफर के जरिए आपको ₹12,750 तक की एक्स्ट्रा छूट का विकल्प भी मिल रहा है।

यानी बैंक ऑफर, EMI और एक्सचेंज को मिलाकर ये फोन खरीदने पर अच्छा फायदा मिल सकता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme P4s Lite एक बजट-फ्रेंडली फोन है जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 7000mAh बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। साथ ही इस फोन में 6.72 इंच की डिस्प्ले मिल रही है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक सपोर्ट करता है।

फोन को मजबूती से बनाया गया है और इसमें ArmorShell™ डिजाइन की वजह से MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस मिल रहा है। फोन में 4GB RAM जिसे डायनामिक RAM से बढ़ाया जा सकता है, 128GB तक स्टोरेज और लंबे टाइम तक अच्छी परफॉर्मेंस के लिए 36-महीने की फ्लुएंसी प्रोटेक्शन रेटिंग भी मिली हुई है।

कैमरे की बात करें तो फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन में मॉडर्न Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version