राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ और ओडिसा के अंर्तराज्यी सीमा पर स्थित लवाकेरा बेरियर में पुलिस ने 600 किलो गांज की खेप के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने खाली बोतलों के नीचे गांजा को छिपाया हुआ था। दो दिन पूर्व शुक्रवार को जशपुर पुलिस ने इसी बेरियर में 440 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था।

कुनकुरी के पत्रकारवार्ता में एसएसपी डा लाल उमेद सिंह ने बताया कि आईजी दीपक झा के निर्देश पर छत्तीसगढ़ और ओडिसा के अंर्तराज्यी बेरियर में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स की संयुक्त टीम वाहनों की जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने ओडिसा की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक यूपी 47 एटी 9839 को जांच के लिए रोक।

पूछने पर ट्रक चालक ने वाहन में पुराने खाली बोतल लोड होना बताया। पुलिस के जवानों ने जब खाली बोतलों को हटा कर,तलाशी ली तो गांजा का बड़ा जखीरा सामने आया। गाांजा 20 बोरियों में टेप से बंधे हुए 597 पैंकेट में भर कर रखा गया था।

जब्त गांजा की तौल कराने पर यह 600 किलो 380 ग्राम हुआ। पुलिस के अनुसार अंर्तराज्यी बाजार में जब्त गांजा की कीमत लगभग सवा तीन करोड़ रूपये है। पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के बहराई जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत बेरिया खलीलपुर निवासी विनोद गुप्ता 42 वर्ष के रूप में हुई है।

आरोपित के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व करते हुए,गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपित ने गांजा को उत्तर प्रदेश ले जाने की बात स्वीकार की है। बयान के आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

पड़ोसी राज्य ओडिसा से लगातार हो रही गांजा तस्करी को रोकना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी सिंह ने बताया कि इस साल जनवरी से लेकर अब तक पुलिस ने गांजा तस्करी के 17 प्रकरणों में 24 तस्करों को गिरफ्तार करते हुए,उनसे 2345 किलो गांजा और 17 कार,एक पिकप और एक ट्रक जब्त किया है।

उन्होनें बताया कि आपरेशन आघात के अंर्तगत तस्करों के विरूद्व कार्रवाई जारी रहेगी। पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में ओडिसा से गांजा लाने और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गांजा को पहुंचाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

‘‘लवाकेरा बेरियर में वाहनों की जांच के दौरान एक ट्रक से 600 किलो गांजा तस्करी करते हुए एक तस्करों को पकड़ा है। आरोपित से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’ डा लाल उमेद सिंह,एसएसपी,जशपुर।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version