राष्ट्रवाणी: रायपुर. नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो संदेश जारी किया. पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. यह लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए अत्यंत पीड़ादायक है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार कड़ी कार्रवाई करने के पक्ष में है. पेपर लीक रोकने के लिए सदन में सरकार बिल लेकर आ रही है. वीडियो सन्देश में पीएम मोदी ने कहा कि फ्रेंड्स पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. इससे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को बेहद पीड़ा होती है. पेपर लीक की घटना के बाद पिछले ढाई महीने से कई कदम उठाए गए हैं. दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. सरकार की मुख्य जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करनी थी कि विद्यार्थियों का शैक्षणिक वर्ष व्यर्थ न जाए और तत्काल परिक्षाएं आयोजित करना आवश्यक था. पीएम मोदी ने कहा कि 19 तारीख को परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं. देशभर से सफल विद्यार्थियों की खुशी की खबरें सामने आ रही हैं. लेकिन सरकारकेवल इतनी कार्रवाई से संतुष्ट होने वाली नहीं है. उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों से फास्ट ट्रैक अदालतों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं. विभागों ने निरंतर कार्य किया है और कल देर रात इसका मसौदा प्रस्तुत किया है. इस मसौदे पर आज मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जाएगी. इसमें फास्ट ट्रैक अदालतों की व्यवस्था और कड़ी सजा का प्रावधान शामिल है. मोरे सतरिकत अकतिोनस अगैनसत पापेर लेाकस तो कोमे इन tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U पीएम मोदी द्वारा देर रात जारी वीडियो सन्देश को लेकर मुख्यमंत्री साय का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प अभूतपूर्व है. माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का पेपर लीक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का संकल्प अभूतपूर्व है।@narendramodi @BJP4India pic.twitter.com/JXiecFjJ6U
Trending
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
