नयी दिल्ली. गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू) ने भारत के पारंपरिक शैक्षिक मूल्यों और ज्ञान की विरासत को पुनर्जीवित करने पर केंद्रित एक नए केंद्र की स्थापना की घोषणा की है. जीजीएसआईपीयू के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ‘सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन’ (सीआईकेटीएसआई) नामक इस केंद्र की स्थापना विश्वविद्यालय के द्वारका परिसर में की जाएगी. बयान में कहा गया है कि इसका उद्देश्य प्राचीन ‘गुरु-शिष्य परंपरा’ के साथ निकटता से जुड़ना है.
बयान के अनुसार, यह एक परंपरा है जो अनुभवात्मक शिक्षा, मार्गदर्शन और समग्र विकास पर आधारित है.

जीजीएसआईपीयू के कुलपति महेश वर्मा ने कहा, “यह पहल भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा और अनुसंधान के साथ जोड़ने की दृष्टि पर आधारित है. यह गुरु-शिष्य परंपरा की मूल भावना को प्रतिबिंबित करती है, जो हमेशा मार्गदर्शन, अनुभवात्मक शिक्षण और चरित्र निर्माण पर जोर देती रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version