नयी दिल्ली. भारतीय युवा कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया और बेरोजगारी के मुद्दे पर सांकेतिक विरोध जताते हुए चाय-पकौड़े का स्टॉल लगाया. युवा कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए चाय-पकोड़े की दुकान लगाई और उन्हें काले गुब्बारों से सजाया उसने कहा, ”इसके पीछे मुख्य मकसद ये दिखाना था कि आज देश के युवा डिग्री होने बावजूद चाय और पकोड़े की दुकान लगाने पर मजबूर हैं.”

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, ”50 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है…राहुल गांधी जी ने साबित कर दिया है और हम आज फ.रि से दोहराते हैं कि मोदी जी ‘वोट चोर’ हैं, ‘नौकरी चोर’ भी हैं.” उन्होंने कहा, ”मोदी जी ने देश के युवाओं से हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, उस हिसाब से आज देश में 16 करोड़ युवाओं को रोजगार मिल जाना चाहिए था, पर असलियत यह है 16 करोड़ युवाओं को रोजगार तो नही मिला पर 22 करोड़ लोगो के आवेदन जरूर आए.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version