गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मशहूर गायक भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए आठ सितंबर को असम आएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री सबसे पहले गोलाघाट जिले में नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) पहुंचेंगे और 4,200 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित बायो-एथेनॉल संयंत्र को राष्ट्र को सर्मिपत करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दरांग जिले के मंगलदोई जाएंगे, जहां वह गुवाहाटी-ंिरग रोड का उद्घाटन करेंगे। यह गुवाहाटी में कुरुवा और नारेंगी को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र पर बनाया गया एक पुल है। वह मंगलदोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे। शर्मा ने बताया कि शाम को वह गुवाहाटी पहुंचेंगे और असम के सांस्कृतिक पुरोधा भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version