जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश गौरवान्वित व सुरक्षित महसूस करता है। जयपुर के एक दिवसीय दौरे पर आए नड्डा हवाई अड्डे पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश गौरवान्वित महसूस करता है। सुरक्षित महसूस करता है। नए आयाम व नयी परिभाषा के साथ खड़ा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सब लोग जहां प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं वहीं भारतीय सेना के शौर्य को भी बधाई व शुभकामनाएं देते हैं।’’ नड्डा ने कहा, ‘‘याद रखना, ऑपरेशन सिंदूर रुका नहीं है। ये चलता रहेगा। जब तक पाकिस्तान की निगाहें गलत रहेंगी उसको जवाब दिया जाता रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर ने इस बात को सिद्ध कर दिया है कि अगर कोई हमारी तरफ आंख उठाएगा तो उसको सीधा जवाब घर में घुसकर दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए जो भारत की फौज की ताकत, उसका शौर्य, उसकी सोच और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की क्षमता को बताता है।’’ नड्डा ने कहा, ‘‘उन्होंने स्पष्ट कहा था कि इस बार कुछ बड़ा होगा और बड़ा ऐसा हुआ कि 22 मिनट में नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version