ब्रिटेन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक ट्वीट के जरिए ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनके परिवार से मिलने की खुशी जताई। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और विविध विषयों पर शानदार बातचीत की।

पीएम मोदी ने सुनक को बताया अच्छा मित्र

प्रधानमंत्री मोदी ने ऋषि सुनक को भारत का एक अच्छा मित्र बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सुनक का भारत के प्रति स्नेह और सहयोग की भावना हमेशा मजबूत रही है और दोनों देशों के रिश्तों में यह मुलाकात एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी की इस मुलाकात को भारत और ब्रिटेन के रिश्तों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

सीतारमण ने भी की मुलाकात

साथ ही केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को नई दिल्ली में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने बाजार आधारित वित्तीय संबंधों को मजबूत करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नए रास्तों पर चर्चा की।

वित्तिय सहयोग पर चर्चा

वित्त मंत्रालय ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस बैठक में दोनों नेताओं ने वित्तीय सहयोग को बढ़ावा देने के संभावित उपायों पर विचार किया। मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस दौरान जी7 एजेंडे के तहत ग्लोबल साउथ (विकसित देशों) के लिए साझा हितों पर चर्चा की और राष्ट्रमंडल के माध्यम से इन मुद्दों को आगे बढ़ाने के महत्व को रेखांकित किया।

बता दें कि इससे पहले, 17 फरवरी को ऋषि सुनक ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की थी। विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत-ब्रिटेन रिश्तों को मजबूत करने में सुनक के निरंतर समर्थन की सराहना की। जयशंकर ने कहा कि दिल्ली में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिलकर अच्छा लगा। मैं भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत करने में उनके निरंतर समर्थन की सराहना करता हूं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version