राष्ट्रवाणी: अभिषेक सेमर, तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका के शादी से इनकार करना एक प्रेमी को इतना नागवार गुजरा कि उसने वीडियो कॉल के दौरान बनाए गए युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक सुनील चतुर्वेदी का युवती से प्रेम संबंध था। युवती द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो कॉल के दौरान बनाए गए आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी फरार हो गया। युवती ने मामले की शिकायत तखतपुर थाने में दर्ज कराई। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। तखतपुर थाना प्रभारी अवनीश पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की। पुलिस टीम ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाते हुए कर्नाटक के बेंगलुरु में दबिश दी और आरोपी सुनील चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को तखतपुर लेकर पहुंची और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति की निजी तस्वीर या वीडियो उसकी अनुमति के बिना वायरल करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
Trending
- सेवा संकल्प अभियान : डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने की तैयारियों की समीक्षा, 17 से शुरू होंगे जनभागीदारी के कार्यक्रम – राष्ट्रवाणी
- Today’s Top News: प्रधानमंत्री आवास पर भूपेश बघेल और विजय शर्मा में तीखी बहस, भाजयुमो नेता ने थाने में की तोड़फोड़, सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाकर मार डाला, राजधानी से नाबालिग का अपहरण और मारपीट, कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- भिलाई से राजधानी में आकर नाबालिग का अपहरण! लूट और बेरहमी से पिटाई, जबड़े में 3 जगह फ्रैक्चर, 10 युवकों पर आरोप – राष्ट्रवाणी
- CG जीएसटी Raid: दो जिलों के 6 व्यापारियों के ठिकानों पर जीएसटी की जांच, बावा होटल पर 60 लाख की पेनाल्टी – राष्ट्रवाणी
- राशन के लिए 2 किमी पहाड़ से उतरे ग्रामीण, फिर भी खाली हाथ लौटे: 3-4 दिन से दुकान के लगा रहे चक्कर, व्यवस्था पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- Police Transfer News: रायपुर कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट…, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- भू-सांस्कृतिक सम्मेलन ने जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह के जल ज्ञान को भारत के पारिस्थितिक भविष्य के केंद्र में रखा – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल सतत खनन कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खोज कर रहा है – भारतीय पीएसयू

