राष्ट्रवाणी: मार्केट में आ रही 3 धांसू गाड़ियां; शुरुआती कीमत ₹10 लाख के आस-पास2027 में बदलेगी Electric SUV की दुनिया! मार्केट में आ रही 3 धांसू गाड़ियां; शुरुआती कीमत ₹10 लाख के आस-पासWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 15:14 IST2027 में इंडियन इलेक्ट्रिक कार मार्केट में बड़ा धमाका होने वाला है. Hyundai, Renault और Mahindra अपनी 3 नई Electric SUV लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इनमें किफायती Hyundai Ioniq P से लेकर दमदार Renault Bridger EV और ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार Mahindra Thar Electric तक शामिल हैं. इनकी संभावित कीमत 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. जानिए किस SUV में मिलेगी सबसे ज्यादा रेंज और कौन करेगी Tata की इलेक्ट्रिक कारों की छुट्टी.ख़बरें फटाफटMahindra Thar.e के साथ 2 नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च होगी.इंडियन ऑटो मार्केट में Electric SUV सेगमेंट तेजी से आगे बढ़ रहा है. साल 2027 में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. ग्राहक अब केवल पारंपरिक एसयूवी तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि उन्हें ऐसी गाड़ियों की तलाश है जो दमदार रोड प्रेजेंस के साथ कम रनिंग कॉस्ट और बेहतरीन रेंज दें. इसी बढ़ती मांग को देखते हुए Hyundai, Renault और Mahindra जैसी दिग्गज कार कंपनियां अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी उतारने की तैयारी कर रही हैं. इनमें सब-कॉम्पैक्ट लाइफस्टाइल एसयूवी से लेकर हार्डकोर ऑफ-रोडिंग इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं, जो Tata Punch EV और Tata Nexon EV जैसी मौजूदा गाड़ियों को कड़ी टक्कर देंगे. ये सभी अपकमिंग मॉडल्स मॉडर्न तकनीक, लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स और भरोसेमंद बैटरी पैक के साथ बाजार में कदम रखेंगे. आइए इन तीनों अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी की संभावित कीमत और खासियत पर नज़र डालते हैं. Hyundai Ioniq P हुंडई की ये सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी 2027 की शुरुआत में 12 से 17.50 लाख रुपये की संभावित एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च हो सकती है. इसका बॉक्सी डिजाइन पिक्सल एलईडी डीआरएल और कनेक्टेड लाइट बार के साथ काफी मॉडर्न दिखता है. इंटीरियर में डुअल 10.25-इंच स्क्रीन, सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस चार्जर जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. सेफ्टी के लिए इसमें लेवल-2 एडास और 360-डिग्री कैमरा दिए जाएंगे. ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इस कार में 42 kWh और 51.4 kWh के दो बैटरी विकल्प मिल सकते हैं, जो 300 से 400 किमी की रेंज देने में सक्षम होंगे. Renault Bridger EV Advertisementरेनो की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी ब्रिजर ईवी साल 2027 के अंत तक 10 लाख रुपये की शुरुआती संभावित कीमत पर दस्तक देगी. इसका मस्कुलर और ऑफ-रोड इंस्पायर्ड डिजाइन टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील और स्क्वायर व्हील आर्च के साथ बेहद आकर्षक है. केबिन में 200 मिमी लेगरूम और 400 लीटर बूट स्पेस के साथ डुअल डिजिटल स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक मिलेगा. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ईएससी, 360 डिग्री कैमरा और एडास सूट मिलने की उम्मीद है. आरजीएमपी प्लेटफॉर्म पर बनने वाली ये एसयूवी मल्टीपल बैटरी पैक और संभावित ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ शानदार परफॉर्मेंस देगी. Mahindra Thar Electric महिंद्रा थार का इलेक्ट्रिक अवतार मिड-2027 तक 20 से 25 लाख रुपये की संभावित कीमत में लॉन्च हो सकता है. इसका फ्यूचरिस्टिक और रग्ड डिजाइन इसे सड़क पर अलग पहचान देगा, वहीं इंटीरियर में रिसाइकल्ड मैटेरियल, मिनिमल बटन और एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. फीचर्स के तौर पर इसमें डिजिटल कॉकपिट, कनेक्टेड टेक और ऑफ-रोड ड्राइव मोड्स होंगे. सेफ्टी के लिए मजबूत चेसिस प्रोटेक्शन, मल्टीपल एयरबैग और एडास फीचर्स दिए जाएंगे. ये एसयूवी लगभग 75 kWh के बड़े बैटरी पैक और डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ आएगी, जो सिंगल चार्ज में 400 किमी से अधिक की रेंज और दमदार ऑफ-रोडिंग क्षमता प्रदान करेगी.About the AuthorSenior Sub Editorराम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 15:14 ISTऔर पढ़ें
Trending
- आधा किलोमीटर दूर से देख लेते थे समय, नैनीताल की इस बंद घड़ी के लौटेंगे अच्छे दिन – राष्ट्रवाणी
- बलिया में किसानों के लिए आलू, प्याज, लहसुन, गाजर, मूली जैसी कंद फसलों की खेती यही सही समय – राष्ट्रवाणी
- अलग-अलग खरीदने की जरूरत नहीं! ये 7 Winter Accessories Sets आएंगे काम – राष्ट्रवाणी
- शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट चुकंदर टिक्की, जानें रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- पुरुषों के लिए क्यों बेस्ट हैं शियरलिंग जैकेट्स? ठंड में भी देता है कूल लुक – राष्ट्रवाणी
- बरेली में सजा स्वदेशी उत्पादों का अनोखा संसार, 20 राज्यों से पहुंचे कारीगर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘सोच की सीमाओं को तोड़कर भारत ने पहचानी अपनी ताकत’, IIT खड़गपुर में बोले पीएम मोदी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अनिरुद्ध-काव्या रिसेप्शन आज: सितारों से सजेगी शाम, महेश बाबू पहुंचे चेन्नई—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

